
पीएम मोदी आज करेगे मन की बात
चंडीगढ,27 नवंबर (विश्ववार्ता) पीएम मोदी का देशवासियों से मन की बात का आज रविवार को 95 वां एपिसोड प्रसारित होगा। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से मन की बात करेंगे। यह ‘मन की बात’ का 95 वां एपिसोड होगा। मन की बात का पहला एपिसोड 2014 में टेलीकास्ट हुआ था। तब से यह कार्यक्रम महीने के प्रत्येक अंतिम रविवार को प्रसारित किया जा रहा है।





















