
पंजाब के मोहाली जिले मे फिर नशे ने निगल की एक और जान
चंडीगढ,26 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली जिले मे फिर नशे ने एक युवक की जान ले ली है। जानकारी के अनुसार, मोहाली के जीरकपुर की यह घटना है. ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत हुई है. साथ ही पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी है. उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर दी है. मृतक की पहचान 33 वर्षीय नवीन सिसोदिया के तौर पर हुई है और वह मूलरूप से हिमाचल के मंडी जिले के डडौर, गांव नहरा का रहने वाला था. मौजूद समय में युवक जीरकपुर-पटियाला रोड पर लक्की ढाबे के नजदीक एक किराये के मकान में रहता था. पुलिस के मुताबिक नवीन शादीशुदा था, लेकिन नशे की लत की वजह से उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. पुलिस ने जांच के बाद नवीन का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मार्चरी में रखवाया है.























