
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब में खरीद एजैंसियों ने अनिश्चितकाल के लिए शुरू की हड़ताल
चंडीगढ,25 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब में खरीद एजैंसियों के कामकाज में विजिलेंस ब्यूरो की बेरुखी से खफा सभी खरीद एजेंसियों ने राज्य में समूचा कामकाज ठप्प कर अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में खरीद एजेंसियों द्वारा प्रधान सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पंजाब को एक पत्र लिखा गया है। इस तरह की स्थिति के कारण जहां दाना मंडियों में धान का आखरी दौर में पहुंचा काम बंद होकर रह गया है।























