
जालंधर के युवा फिल्म डायरेक्टर सुखदीप सिंह सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत
चंडीगढ़,24 नवंबर (विश्ववार्ता) जालंधर के युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह सुखी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सुखदीप सिंह सुखी ने रेडियो जॉकी के तोर पर बेहद नाम कमाया और उसके साथ-साथ वे एक बहुत अच्छे अभिनेता भी थे। कालेज के युवा मेलों में स्किट, मोनो एक्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। 23 नवंबर की रात को जालंधर में एक हादसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रामा मंडी के जोहल हस्पताल में दाखिल करवाया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।





















