
फीफा वल्र्ड कप में बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया
चंडीगढ़,23 नवंबर (विश्ववार्ता) फीफा वल्र्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में आक्रमक खेल दिखाते हुए दो गोल किए। अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही अब ग्रुप-ष्ट में अर्जेंटीना आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10 वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया था। इसके बाद उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। खिताब की दावेदार मानी जा रही





















