
पंजाब मे मान सरकार की मेहनत का दिखा असर
पिछले तीन वर्षों से 20 प्रतिशत कम जली पराली
चंडीगढ़,22 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे वर्ष 2020 में 20 नवंबर तक पराली जलाने के कुल 75,986 मामले थे वहीं 20 नवंबर 2021 तक 70,711 मामले थे कि इस वर्ष कम होकर सिर्फ 49,775 मामले रह गए हैं। यानी पिछले वर्षों की तुलना में 20.3 प्रतिशत स्थान पर कम पराली जलाई गई।
अब धान की फसल की कटाई भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस वर्ष राज्य में पराली जलाने मामली में कमी लाने में जागरूकता और प्लानिंग ने अहम भूमिका निभाई है। मान सरकार ने पराली को ‘पराली धन’ में तब्दील करने के कई कारगर कदम भी उठाए हैं, जिनमे पराली से ईंधन बनाना और केरल को पराली निर्यात करना प्रमुख हैं।























