
मोहाली आरपीजी हमले की साजिश में शामिल आतंकी रिंदा की पाकिस्तान में मौत
आतंकी रिंदा की मौत की जिम्मेवारी इस गैंग ने ली
पढिये क्या लिखा पोस्ट मे
चंडीगढ़,20 नवंबर (विश्ववार्ता): खालिस्तानी टाइगर फोर्स के प्रमुख हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है जिसे लेकर बडी खबर सामने आ रही है कि बंबीहा गुट ने रिंदा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि रिंदा ने ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में बिश्नोई गिरोह को हथियार मुहैया कराया था और वह उन्हें धोखा दे रहा था, जिसके कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उम्मीद है कि हमारे सभी भाई ठीक होंगे, हमने पाकिस्तान में हरविंदर रिंदा की हत्या की थी. रिंदा को पाकिस्तान में हमारे हीरोज ने खड़ा किया था, फिर वह हमारे विरोधी गुटों में घुलमिल गया.’ काम करना शुरू कर दिया और हमारे आदमियों को नुकसान पहुँचा रहा था। हमारे भाई सिद्धू मूसेवाले की हत्या में उसने गोल्डी को हथियार दिए थे। उसे परिणाम भुगतना पड़ा, इस आदमी ने बहुत बुरा किया।






















