
चंडीगढ मे मासूम बच्ची से अश्लील हरकत मामले मे अदालत ने आरोपी को सुनाई इतने सालों की सजा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,19 नवंबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ जिला अदालत ने आज 4 क्लास मासूम बच्ची के सामने अश्लील कृत्य करने के मामले मे आरोपी 47 वर्षीय दर्जी को 2 साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं उस पर 2 हजार रुपए जुर्माना भी ठोका गया है। उस पर 9 वर्ष की बच्ची के सामने अश्लील हरकतें करने का दोष साबित हुआ था।
फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की जज स्वाति सहगल ने कहा है कि किसी भी ढंग से महिला का यौन शोषण शर्मनाक, अपमानजनक और उसकी पीडि़ता के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान पर बहुत बड़ा धक्का है। वहीं कोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी को विक्टम कम्पेनसेशन स्कीम के तहत पीडि़ता के लिए 50 हजार रुपए हर्जाना देने की सिफारिश भी की है।























