
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब भाजपा मे इन 4 नेताओं को मिली ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा
चंडीगढ़,19 नवंबर (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार ने पंजाब में भाजपा के चार नेताओं को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी है. जिन नेताओं को सुरक्षा दी गई है उनमें पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगा के साथ-साथ पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का शामिल हैं. गृह मंत्रालय ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा आकलन के बाद इन भाजपा नेताओं को एक्स-श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया. सीआरपीएफ के जवान 24 घंटे इन नेताओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. ये चारों नेता हाल ही में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे.























