
दिसंबर की इस तारिख से शुरू हो सकता है शीतकालीन सत्र
चंडीगढ़,19 नवंबर (विश्ववार्ता) संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हो सकता है यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें होंगी। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र पुराने संसद भवन में ही आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर नवंबर महीने के मध्य या अंत में शीतकालीन सत्र की शुरूआत होती है लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव और दिल्ली में नगर निगम के चुनाव के कारण इस बार संसद का संसद सत्र करीब 1 हफ्ते की देरी से शुरू होगा।





















