
बडी खबर: पंजाब के इस गुरुद्वारे के सरोवर में युवती की लाश मिलने से मचा हडकंप
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब के एक गुरुद्वारे से बडी खबर सामने आ रही है जहां गुरूद्धारे के सरोवर से एक युवती की लाश मिलने से हडकंप मच गया है। जानका सूत्रों से पता चला है कि यहां के गुरुद्वारे में कुछ श्रद्धालु माथा टेकने आए थे। उन्होंने देखा कि सरोवर में एक युवती की लाश तैर रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि लाश एक नवविवाहिता की लग रही है जिसने चूड़ा पहना हुआ है। उसकी लाश को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।























