
सूबे मे किसानों ने खोला सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा
इन 5 जगहों पर धरना प्रदर्शन लगातार जारी
सरकार को दे डाली चेतावनी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) : पंजाब मे एक बार फिर किसान सरकार के खिलाफ लामबंद हो गये है। पंजाब में 5 जगहों कत्थूनंगल टोल प्लाजा, अमृतसर,टहिना टी प्वाइंज, फरीदकोट,तीन कालोनियां,मानसा,-धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा, पटियाला,बठिंडा-दिल्ली स्टेट हाईवे, तलंबीड साबो पर किसानों ने धरना लगाया हुआ है। किसान ने पूरी रात धरना लगाया हुआ था। किसानों ने सरकार ने मांग की है जब तक उन्हें लिखित रूप में मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक धरने से नहीं उठेंगे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।
-फर्दों पर रेड एंट्री हटाई जाए, लंपी स्किन का मुआवजा , -खराब हुए नरमे का मुआवजा,गेहूं के कम हुए उत्पादन पर बोनस ,गन्ना का बकाया जारी किया जाए, मूंगी पर 1000 बोनस दिया जाए।























