
पंजाब मे केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
सरकार से सूबे मे कानून व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को लगातार अलर्ट किया है और सूबे में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती गतिविधियों पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने राज्य पुलिस को इनपुट भेजा है और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रसार कर रहे नेताओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा है।
वही पता चला है कि डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में फिर से माहौल बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। राज्य पुलिस कड़े कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार ने हिंदू नेता की हत्या, खालिस्तान समर्थक मुहिम और पोस्टरबाजी की घटनाओं से उपजे हालात के बारे में राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश में गैंगस्टरों की गतिविधियों, अवैध हथियारों के चलन और अपराधियों द्वारा जेलों से अपने गुर्गों के जरिए वारदात कराने की विस्तृत जानकारी तलब की थी।























