
हिमाचल विधानसभा चुनाव:
नतीजों से पहले भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की अहम बैठक
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) हिमाचल विधानसभा के चुनाव नतीजों से पहले भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की अहम बैठक 20 नवंबर को होने जा रही है । बैठकों में पार्टी उम्मीदवारों के साथ साथ पूर्व विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों से पार्टी फीड बैक ले रही है। बैठक में चुनाव प्रबंधन से जुड़ी तमाम कमेटियों से फीड बैक लिया जाएगा। बैठक में चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।























