
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस
पंजाब कैबिनेट ने पुरानी पेंशन स्कीम को मंजूरी
पढिये किन किन स्कीमों पर लगाई मुहर
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने गन्ने के नए मूल्य को मंजूरी दे दी है, जिसके अनुसार गन्ने की कीमत 380 रुपये प्रति क्विंटल होगी. उन्होंने कहा कि 20 तारीख से गन्ना मिलें शुरू हो जाएंगी।
पंजाब कैबिनेट ने पुरानी पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार सुबह पंजाब सिविल सचिवालय में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके अलावा गन्ने की कीमत सम्बन्धी नोटिफिकेशन मंजूर किया गया है। अब 380 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे। इसमें 305 केंद्र सरकार के, 50 रुपये पंजाब सरकार के और 25 रुपये गन्ना मिलों से मिलेंगे। कालेजों में लेक्चरर के 645 पद भरे जाएंगे। 16 सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे। प्रिंसिपल भर्ती उम्र 45 से बढ़ाकर 53 साल करने का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया गया है। प्रिंसिपल का दर्जा पीपीएस अधिकारी का होगा। रजिस्टर्ड गौशालाओं के 31 अक्तूबर तक के बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए की गई सभी घोषणाएं पूरी कीं हैं।
2. 645 लैक्चरारों की भर्ती को भी मंजूरी दी।
3. 16 राजकीय महाविद्यालयों में प्रीसिंपलों की होगी नियुक्ति























