

यूके पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता
सिद्धू की श्रद्धाजंलि समारोह मे लेंगे हिस्सा
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर यूके पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि सिद्धू के शुभचिंतकों की ओर से यहां श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है. सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर इंग्लैंड में संसद के सामने साइकिल मार्च निकालेंगे। मार्च में शामिल होने के बाद उनके माता-पिता 24 तारीख को भारत लौट आएंगे।





















