
बेल्जियम की लड़की को पंजाब के निहंग से हुआ प्यार, की शादी
सिख रीति-रिवाज के साथ युवक से की शादी
चंडीगढ़,12 नवंबर (विश्ववार्ता) कहते हैं प्यार किसी सरहद, भाषा का मौहताज प्यार इंसान को कहां से कहां न ले आए इसका कोई भरोसा नहीं है। यह बात एक बार फिर बेल्जियम की रहने वाली युवती ने साबित की है। बेल्जियम की जगदीप को फेसबुक पर एक पंजाबी युवक से प्यार हुआ और प्यार को पाने के लिए वह पंजाब आ गई। फिर सिख रीति-रिवाज के साथ युवक से शादी की। जगदीप सभी रुकावट और बंधन को तोड़कर 8 महीने पहले कपूरथला आ पहुंची। इसके बाद उसने और निहंग जैल सिंह ने शादी कर ली। जगदीप ने केवल शादी ही नहीं की, बल्कि अमृत पान कर सिख धर्म को भी अपनाया है। दोनों बीते मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा बेर साहिब में नतमस्तक हुए तो श्रद्धालु भी इनके साथ सेल्फी लेते दिखे।























