
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हिमाचल वासियों को वोटिंग करने की अपील
चंडीगढ़ 12 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से ट्वीट कर अपील की है कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। 14वीं हिमाचल विधानसभा के लिए आज मतदान होगा। इसे लेकर तमाम नेता हिमाचल वासियों को वोटिंग करने की अपील कर रहे हैं। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022























