
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
चंडीगढ़ 12 नवंबर (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8.00 से शाम 5.00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया।























