देशी शराब पीकर नशे में टल्ली हो गए 24 हाथी
जानिए फिर क्या हुआ
ओडिशा के जंगल में 24 हाथी महुआ वाली शराब पीकर कई घंटे गहरी नींद में सोते रहे। हाल ही में ओडिशा में एक ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आपको लगेगा कि कच्ची शराब सिर्फ इंसानों को ही नहीं, हाथियों को भी पसंद है. यहां हाथियों ने शराब पी ली जिसके बाद वो जंगल में सोते नजर आए. ओडिशा के केओनझार जिले में शिलिपाडा के काजू के जंगल हैं. यहां हाल ही में किसान देसी शराब बना रहे थे. उन्होंने मटकों में महुआ के फूलों को भिगो कर रखा थे जिसके बाद उससे शराब बनाई जा सके. जब अगले दिन सुबह के करीब 6 बजे वो जंगल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सभी मटके फूटे हुए थे और हाथी पानी समझकर सारा महुए का पानी पी गए. उसके बाद वो वहीं बेहोश हो गए. फॉरेस्ट रेंजर घासीराम पात्रा ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो हाथियों को उठाने के लिए ड्रम बजाने पड़े। हाथी उठे और जंगल में अंदर चले गए।
























