
पंजाब मे किसान संगठनों का बडा ऐलान
इस तारिख को करेगें सडक पर रोष प्रदर्शन
जरा संभलकर निकले
चंडीगढ़ 11 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर किसान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने जा रहे है। किसान द्वारा कहा गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जिसके रोष में 16 नवंबर को पंजाब में 4 प्रमुख स्थानों पटियाला, फिरोजपुर, मानसा और अमृतसर में बड़ी गिनती में किसान इक_े होकर सडक़ जाम करते हुए रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 जिलों लुधियाना, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला के हजारों किसान वर्कर उस दिन पटियाला-राजपुरा रोड स्थित धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा और पंजाब सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू ना करने के कारण चक्का जाम करेंगे। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग जिलों के वर्करों को रोड जाम करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।























