
कपूरथला-नकोदर रोड पर हुए भयानक सड़क हादसे में दो की मौत
चंडीगढ़ 11 नवंबर (विश्ववार्ता) नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर बाइक पर सवार होकर माथा टेकने जा रहे दो दोस्तों की कपूरथला-नकोदर रोड पर सड़क हादसे में मौत होने का समाचार मिला है। बाइक को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नकोदर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





















