
बाल दिवस (14 नवंबर) को सरकारी स्कूलों में करवाई जाएंगी सह-अकादमिक गतिविधियाँ और शैक्षिक मुकाबले: हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ़, 10 नवंबर:पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14 नवंबर 2022 को बाल दिवस के अवसर पर सह-अकादमिक गतिविधियाँ और शैक्षिक मुकाबले करवाए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की कलाओं को सामने लाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
इस दिन स्कूलों में विद्यार्थी बिना बस्तों के पहुँचेंगे और स्कूलों में करवाई जाने वाली सह-अकादमिक गतिविधियाँ और शैक्षिक मुकाबलों में भाग लेंगे। इस सम्बन्धी विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से स्कूलों के समय के अनुसार विस्तार में शड्यूल भी जारी किया गया है। इस मौके पर प्राईमरी कक्षाओं के लिए भाषण, सुंदर लेखन, कविता गायन, और पंजाबी पढऩे के मुकाबले करवाए जाएंगे। अपर प्राईमरी कक्षाओं के लिए प्राईमरी वाले मुकाबले तो होंगे ही साथ ही पंजाबी बोली सम्बन्धी नारे लिखने के मुकाबले, खो रहे ठेठ पंजाबी शब्दों के अर्थ बताने के मुकाबले, पंजाबी, भाषा साहित्य और सभ्याचार संबंधी आम ज्ञान, पंजाबी में बुझारतें बूझने, पंजाबी लोकोक्तियाँ और मुहावरों के मुकाबले, पंजाबी में कैलीग्राफ़ी के मुकाबले, पंजाबी लेख मुकाबले और आज के शब्दों में से मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा प्री-प्राईमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के भी उनकी उम्र के अनुसार विशेष मुकाबले करवाए जाएंगे।
——————
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















