
चंडीगढ़ मे कोठी कब्जाने का मामला:इंस्पेक्टर की याचिका पर आज सुनवाई
चंडीगढ, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर 37 की एक कोठी कब्जाने के मामले में आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के निलंबित इंस्पेक्टर राजदीप सिंह की एक याचिका पर हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को आदेश दिए हैं। मामले में पार्टी चंडीगढ़ प्रशासन और अन्यों को केस की अगली तारीख या उससे पहले दलीलें पूरी करने को कहा गया है। केस की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी। जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस हरप्रीत कौर जीवन की डबल बेंच ने यह आदेश दिए हैं।





















