
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों मे बारिश होने के आसार
चंडीगढ़ 10 नवंबर (विश्ववार्ता) देश मे कई राज्यों में शीतकालीन वर्षा के आसार बन रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, देश के विभिन्न राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी समेत दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के पानीपत और गन्नौर तथा यूपी के बड़ौत, बागपत, नंदगांव, इगलास, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, सादाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है।





















