
पंजाब सरकार साईबर सुरक्षा को मज़बूत करेगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी के साथ सख़्ती से निपटा जाएगा: हरपाल सिंह चीमा
साईबर धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए युवा उद्यमियों के सुझावों का सरकार द्वारा स्वागत: हरपाल चीमा
युवाओं को साईबर धोखाधड़ी से सचेत होने की ज़रूरत: हरपाल चीमा
चंडीगढ़, 9 नवंबर: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए नवीनतम साईबर सुरक्षा उपायों की मदद से साईबर सुरक्षा पहलों को मज़बूत करेगी।
टी.ए.सी. सिक्योरिटी के संस्थापक और सीईओ युवा उद्यमी त्रिशनीत अरोड़ा, जो यहाँ स. हरपाल सिंह चीमा की सरकारी रिहायश पर उनको मिलने पहुँचे, के साथ मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार साईबर धोखाधडिय़ों के साथ सख़्ती से निपटने के लिए ज़रुरी प्रबंध कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा अपनी विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन भुगतान के लिए आधुनिक साईबर सुरक्षा उपाय इस्तेमाल किए गए हैं।
श्री त्रिशनीत अरोड़ा ने पंजाब सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे साईबर सुरक्षा प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि साईबर सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता समय की ज़रूरत है। उन्होंने इस दिशा में अपने तजुर्बे साझे किए और कई साईबर टूल्ज़ और उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि साईबर सुरक्षा प्रणाली को मज़बूत करने से राज्य में अमन-कानून की स्थिति को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
स. चीमा ने साईबर सुरक्षा संबंधी श्री अरोड़ा के सुझावों का संज्ञान लिया और उनको इस मुद्दे पर और विचार-विमर्श करने के लिए संपर्क में रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि साईबर धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए युवा उद्यमियों के सुझावों का पंजाब सरकार स्वागत करती है। वित्त मंत्री ने श्री अरोड़ा को राज्य के कल्याण के लिए अपना बनता योगदान देने के लिए कहा, और साथ ही कहा कि उनके जैसे युवा उद्यमी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















