
एसजीपीसी चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी जीते
पढिये बीबी जागीर कौर को कितनी वोटों से हराया
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आज के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बीबी जागीर कौर को हरा दिया है। हरजिंदर सिंह धामी को 104 और बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कियामपुरी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह फतेहगढ़ साहिब निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही गुरचरण सिंह ग्रेवाल को महासचिव चुना गया है।























