
पंजाब के जिला फिरोजपुर मे परिवार के चार लोगो की मौत से मचा हडकंप
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के जिला फिरोजपुर में एक परिवार के चार सदस्यों के मौत की खबर सामने आई है। घल्लखुर्द से गुजरती दो जौड़ी नहरों में सुबह फिरोजपुर शहर बुधवारा वाला मुहल्ला के रहने वाले जसमिंदर सिंह ने बेटे-भतीजे और भाई समेत कार को नहर में गिराकर आत्महत्या कर ली। डूबने से चारों की मौत हो गई। नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण कार व कार सवार लोगों के शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पडी। डीएसपी संदीप सिंह व थाना घल्लखुर्द के एसएचओ अभिनव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने कार और कार में सवार लोगों के शवों की तलाश कर बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि चारों की मौत हो चुकी है।





















