
चंडीगढ़ की महिला से पंचकुला में गैंगरेप का मामला आया सामने
सहेली के भाई व दोस्तो ने की हैवानियत
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ की महिला से पंचकुला में गैंगरेप का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के साथियों की तलाश जारी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली है। उसकी जान पहचान एक लडक़ी से हुई थी, जो कि पंचकूला की मानव कॉलोनी में रहती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे। एक दिन महिला पंचकुला में अपनी सहेली के घर गई, लेकिन उसकी सहेली घर पर नहीं थी. सहेली का भाई विजय अपने घर पर था और उसकी मां व बहन बाजार गई थीं. चंडीगढ़ की महिला को घर पर अकेला देख विजय ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और उसके साथ रेप किया. पीडि़त महिला का आरोप है कि विजय ने रेप करने के बाद पैसे लेकर अपने दोस्तों के सामने भी उसे परोस दिया. इतना ही नहीं आरोपी विजय ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींच कर उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की भी धमकी दी. इसके बाद महिला ने बदनामी के डर से इस घटना के बारे किसी को नहीं बताया.इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।





















