
गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश उत्सव पर सिटी ब्यूटीफुल मे कटा 553 किलो का केक
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता): सिटी ब्यूटीफुल आज गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश उत्सव पर 553 किलो का केक काटा गया। केक की लंबाई 20 फीट, चौड़ाई 4.5 फीट और ऊंचाई 6 इंच थी। केक को तैयार करने में 36 घंटे का समय लगा। केक को 10 कारीगरों ने मिलकर बनाया था। यह 100 प्रतिशत शाकाहारी है। यह केक सेक्टर-19 में श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से तैयार करवाया गया था। सेक्टर-19 के गुरुद्वारे में केक को काटा गया और गुरुद्वारे में मौजूद संगत में प्रसाद के तौर पर बांटा गया।























