
पंजाब मे मान सरकार का बडा कदम
टैक्स खुफिया विंग को दी हरी झंडी
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज एक और बडा कदम उठाते हुए टैक्स खुफिया विंग को हरी झंडी दे दी है। इसकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने कहा कि टैक्स खुफिया विंग से टैक्स चोरी रुकने के इलावा पंजाब सरकार की आमदन में इजाफा होगा। यह विंग एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई में काम करेगी। जिसमें एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के इलावा दो यूनिट और बनाए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, 3 ईटीओ, 6 इंस्पेक्टर और 6 माहिरों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इस विंग का हिस्सा साईबर एक्सपर्ट, लीगल एक्सपर्ट, बिजनेस एक्सपर्ट होंगे। उन्होंने आगे कहा कि टैक्स खुफिया विंग इसके जरिए फर्जी बिलों पर भी नजक रखे























