
लापरवाही की शिकायत पर मंड के पांच सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड के 5 सुरक्षाकर्मियों को पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पैंड कर दिया। वही इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, पंजाब सरकार कट्टरपंथियों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में चूक नहीं चाहती। हालांकि उनकी जगह पर अभी किसी को तैनात नहीं किया गया है। इस तरह गुरसिमरन सिंह की सुरक्षा में अब पांच गनमैन ही रह गए हैं।























