
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए हरियाणा मे 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित
पढिये किन जिलों में है मतदान
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सरकार ने 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कल यानि 9 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए वोटिंग होगी, जबकि 12 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान किया जाएगा। सरकार के इस फैसले का मुख्य सचिव संजीव कौशल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
हरियाणा सरकार की ओर से अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में जिला परिषद तथा पंचायत समिति के सदस्यों के चुनावों के लिए 9 व 12 नवंबर को वोटिंग होगी।





















