
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से रूस दौरे पर
चंडीगढ़ 7 नवंबर (विश्ववार्ता): विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से दो दिन के रूस दौरे पर जा रहे है। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर के मॉस्को दौरे से राहत की खबर मिलने पर पूरी दुनिया की निगाह है।





















