दिल्ली में फिर से खुलेंगे स्कूल या रहेंगे बंद ?
स्कूल खोलने पर फैसला आज
दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन सुधार हुआ हालांकि, प्राइमरी स्कूलों को प्रदूषण के चलते कब तक बंद रखा जाएगा, इस पर आज फैसला होना है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं. बैठक को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के फाइनल स्टेज के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने के बारे में केंद्र के एयर क्वालिटी पैनल द्वारा लगाए गए नए निर्देशों पर चर्चा करने के मकसद से होगी.