
शिवसेना के दिवंगत नेता सुधीर सूरी पंच तत्वों में विलीन
चंडीगढ़ 6 नवंबर (विश्ववार्ता): अमृतसर में आज शिवसेना नेता सुधीर सूरी का आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया। शिवसेना के दिवंगत नेता सुधीर सूरी पंच तत्वों में विलीन हो गए है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुरे हिन्दू रीती रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार दुर्गियाना तीरथ में कर दिया गया है। सुधीर सूरी को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे द्वारा दी गई। प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.























