
चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने को लेकर प्रशासन की अहम बैठक इस तारिख को
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने को लेकर चंडीगढ प्रशासन की अहम बैठक 16 नवंबर को होने जा रही है। राइट्स ने चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने का सुझाव दिया है। साथ ही कई अन्य विकल्प भी बताए हैं। इस पर प्रशासन ने 16 नवंबर को एक अहम बैठक बुलाई है।
जानकारी के लिए बतां दे कि ट्राइसिटी में दो चरणों में 64 किमी के नेटवर्क में मेट्रो चलाने की बात कही है। पहले चरण में सिर्फ चंडीगढ़ और दूसरे चरण में मोहाली व पंचकूला को भी साथ जोडऩे की बात कही गई है। पहले चरण के तहत चंडीगढ़ में तीन कॉरिडोर के साथ 44.8 किमी के क्षेत्र में मेट्रो चलाई जानी चाहिए, जिसमें 16 किमी के क्षेत्र में भूमिगत जबकि 28.8 किमी के क्षेत्र में मेट्रो एलिवेटेड होगी।





















