
आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी अब नहीं रहे
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता): आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज सुबह देहांत हो गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी की आयु 106 साल की थे। वह 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैबता दें कि हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवंबर को आखिरी मतदान अपने घर से ही किया था। वोट डालने के बाद श्याम सरन ने संदेश देते हुए कहा था कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है, हम सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।























