
आज पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 5 नवंबर (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे पर पहुंचेगें इससे पहले ही किसानों ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने डेरा मुखी से भी उन्हें न मिलने का अनुरोध किया है। किसानों ने घोषणा कर दी है कि वे पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री के बेटे को बचाने के लिए किए प्रयास किया। दिल्ली में मरने वाले किसानों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। जो भी वादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। जब भी प्रधानमंत्री पंजाब आएंगे, उनका विरोध किया जाएगा।





















