
आज आम आदमी पार्टीं गुजरात में करेगी सीएम उम्मीदवार की घोषणा
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी आज गुजरात में भी सीएम उम्मीदवार की घोषणा करेगी। गुजरात के दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पूरे गुजरात के अंदर चर्चा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है। ऐसे में हम लोगों से पूछकर जानना चाहते नेक्स्ट सीएम कौन होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात के हमें लोग हमें बताएं कि आम आदमी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? केजरीवाल ने कहा जब हमने पंजाब में ऐसा किया था तो भारी बहुमत से लोगों ने कहा था कि भगवंत मान को वे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। हमने भगवंत मान को सीएम घोषित किया। वे सीएम बने।























