
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पंजाबी मूल के राजविंदर सिंह पर रखा एक मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का इनाम
हत्या का है मामला,पढिये क्या है पूरी खबर
क्वींसलैंड ़ 4 नवंबर (गुरपुनीत सिद्धू): ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड पुलिस ने पंजाबी मूल के राजविंदर सिंह पर एक मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर का इनाम रखा है। उच्चायुक्त बैरी ओ’फेरेल ने बताया की 38 वर्षीय राजविंदर सिंह पर टोया कॉर्डिंग्ले की हत्या का आरोप है। हत्या का वांछित 38 वर्षीय राजविंदर सिंह की लोकेशन और और उसकी गिरफ्तारी की सही जानकारी देने वाले को क्वींसलैंड सरकार (ऑस्ट्रेलिया का एक राज्य) की ओर से 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 5.31 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की गई है।























