स्टाफ में अनुशासन और दिव्यांग होने का खामियाजा भुगत रही है महिला मुख्याध्यापिका
चण्डीगढ़, 3 नवंबर ( विश्व वार्ता ): गांव छज्जू माजरा ,जिला एस ए एस नगर ( मोहाली ) के प्राइमरी स्कूल की मुख्य अध्यापिका को उसके दिव्यांग होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मुख्यअध्यापिका का कसूर इतना है कि वह स्कूल में अनुशासन की बात करती है, जिसे स्टाफ के कुछ सामान्य लोग इसे अपने अहं का प्रश्र मान लेेते है। मुख्यअध्यापिका दिवयंाग है इसलिए स्कूल के कार्य के लिए उसके परिवार के सदस्यों को भी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। मुख्यअध्यापिका को तंग परेशान करने के लिए उसकी बेनामी शिकायतें भी की जाती रही है। गांव के लोगो व अन्य समाजसेवियों ने पंजाब सरकार को एक पत्र भेज कर इस मामलें की जांच की मांग की है और साथ ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री को भेजी एक शिकायत में बताया गया है कि स्कूल में दिव्यांग मुख्यअध्यापिका मोनिका बत्ता से स्टॉफ के कुछ लोग इसीलिए टकराव रखते है क्योंकि वो अनुशासन की बात करती है। स्कूल में ऐसे स्टाफ पर नजर रखी जा सके इसलिए कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया । हालांकि मुख्यअध्यापिका ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी इसकी फुटेज समेत शिकायत की थी, परन्तु उच्च अधिकारियों ने शिकायत पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी । मुख्यअध्यापिका की यही शिकायत उसके लिए परेशानी बन गई। इसके बाद शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के चहेते चंद स्टॉफ सदस्यों ने महिला मुख्यध्यापिका को अधिक परेशान करना शुरू कर दिया । गत चार अक्तूबर को भी ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल आ कर मुख्याध्यापिका को छुट्टी के बाद भी स्कूल बैठने के लिए मजबूर किया और दबाव देकर मुख्याध्यापिका से स्टॉफ के खास लोगों से कुछ न कहने के निर्देश दिये । इससे पूर्व भी 29 सितंबर को सैकण्डरी डिप्टी डीईओ ने भी उक्त दिव्यांग मुख्याध्यापिका से खाली पेपर पर हस्ताक्षर किए थे। दिलचस्प बात ये भी है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बेकार बैठे चंद प्रभावशाली कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कारवाई नहीं की गई। जो कर्मचारी मिड डे मील का खाना घर ले जाना चाहते थे, उनके विरुद्ध भी काई कारवाई नहीं की गई। महिला मुख्याध्यापिका को गुमनाम शिकायती पत्रों के आधार पर पूछताछ का शिकार बनाया जा रहा है । आलम यह है कि स्टाफ के प्रभावशाली कर्मचारियों की मनमानियों के चलते मुख्याध्यापिका मानसिक परेशानी में गुजर रही है और स्वास्थ्य खराब होने के चलते अवकाश पर रहै। दूसरी और नगर पार्षद, पूर्व सरपंच, पंच, समाज सेवी और गांववासियों, ने विभाग के अधिकारियों को यह बात लिख कर दी है कि मुख्याध्यापिका के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं है और उनके नाम पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाली गई शिकायत भी झूठी है। भारत विकास परिषद के जसमीत सिंह , जगजीत सिंह समाजसेवी ने भी अलग से पत्र लिख कर मुख्याध्यापिका के पक्ष में पैरवी करते हुए स्कूल का माहौल खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री से की है। इधर दिव्यांग महिला मुख्याध्यापिका ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा प्रमुख सचिव को पत्र भेज कर कहा है कि स्कूल में चंद शिक्षा अधिकारियों की शह पर स्कूल के माहौल को खराब करने के प्रयास जारी है। ऐसे में अगर उसे बिना वजह अधिक परेशान किया और उससे उनका कोई नुक्सान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षा अधिकारियों की होगी ।























