
CAA के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
CAA से संबंधित 232 याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई …
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): आज सुप्रीम कोर्ट मे पहले ही दिन विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं सहित करीब 240 जनहित याचिकाओं की सुनवाई करेगा। सीजेआई उदय उमेश ललित, जस्टिस एस. रवींद्र भट और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ के समक्ष केवल सीएए के मुद्दे पर 31 अक्टूबर को 232 याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है, जिनमें ज्यादातर जनहित याचिकाएं हैं।























