
गुजरात में 143 साल पुराना पुल टूटा
120 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका
एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे
चंडीगढ, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता):गुजरात के मोरबी में 143 साल पुराना केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। इससे करीब 400 लोग मच्छु नदी में जा गिरे। हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ब्रिज रेनोवेशन के लिए 6 महीने से बंद था, इसे 25 अक्टूबर को ही खोला गया था।























