
हरियाणा पंचायत चुनाव 2022
पहले चरण में इतने हजार से ज्यादा पंच-सरपंच सर्वसम्मति से चुने
खर्चा बचाने पर खट्टर सरकार से 80 करोड़ से ज्यादा का इनाम
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान शुरू होने से पहले ही राज्य मे अब तक 17,347 पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। अब हरियाणा सरकार चुनाव खर्च बचाने पर इन्हें 86.79 रुपए का इनाम देगी। फिलहाल यह पहले चरण के 9 जिलों में बनी सर्वसम्मति का इनाम है। अभी 2 और चरण के चुनाव होने बाकी हैं।























