
पीएम मोदी आज करेंगे देशवासियों से मन की बात
कई अहम विषयों पर रख सकते है अपने विचार
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता):पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। PM मोदी आज ‘मन की बात’ के 94वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। इसे सुबह 11 बजे से सुना जा सकता है। यह कार्यक्रम 2014 से हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है।पिछले महीने 25 सितंबर को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 93वें एपिसोड को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया था।























