
खड़ूर साहिब मे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाईक दो युवकों की दर्दनाक मौत
गांव मे शोक की लहर, हर तरफ मातम
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता):खड़ूर साहिब के कोट मुहम्मद खान गांव के पास एक बुलेट ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक मोहल्ले में दो घरों में छाए मातम के कारण इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शरणजीत सिंह (30) पुत्र सतनाम सिंह और प्रदीप सिंह (28) पुत्र गुरदीप सिंह रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि मजीठा के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले शरणजीत सिंह की शादी 21-22 नवंबर को थी। हादसे के बाद युवको को उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, लेकिन वहां दोनों युवकों की मौत हो गई।





















