
पंजाब मे 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अदालत ने सुनाई यह सजा
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविइंद्र कौर की अदालत ने एक 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोपी बबलू कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस संबंध में थाना जमालपुर द्वारा 14 सितम्बर 2019 को आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी अपने इलाक़े में रह रही 6 वर्षीय अबोध बालिका को रात्रि के समय उनके घर से अपहरण करके ले गया था और कुछ लोगों द्वारा अबोध बालिका के पिता के साथ उसको ढूंढा गया तो वह पीडि़ता के घर के पास ही झाडिय़ों में लहुलूहान हालत में मिली।























