
सुखना लेक के गार्डन ऑफ साइलेंस में मचा हडकंप
मिला लडक़ी का शव
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सुखना लेक में उस समय हडक़ंप मच गया जब लेक की बैक साइड पर बने गार्डन ऑफ साइलेंस में शुक्रवार दोपहर पुलिस को 22 साल की लडक़ी का शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार लडक़ी जालंधर के नूरमहल की रहने वाली थी। पुलिस ने बॉडी को सेक्टर-16 के गवर्नमेंट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। लडक़ी के गले पर निशान भी पाए गए हैं, पुलिस को मर्डर केस की आशंका है। हालांकि जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि लडक़ी ने सुसाइड किया है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है।























