
राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू इस तारिख से करेंगी नागालैंड का दौरा
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू पदभार ग्रहण करने के बाद दो और तीन नवंबर को पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपनी दूसरी यात्रा पर नागालैंड का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी, राज्य सरकार 2 नवंबर को कोहिमा के कैपिटल कल्चरल हॉल में उनका स्वागत करेगी। राज्य सरकार ने 22 आदिवासी संगठनों के अध्यक्षों और अन्य नेताओं को अपने पारंपरिक शॉल पहनकर समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति मुमरू ने इस महीने की शुरूआत में त्रिपुरा (12-13 अक्टूबर) और असम (13-14 अक्टूबर) का दौरा किया और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।





















